पूर्व सैनिक से साइबर ठगी, खाते से 2.72 लाख रुपये उड़ाए
गुमला, जुलाई 1 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कटारी नवाडीह निवासी पूर्व सैनिक एवं पेंशनभोगी इलियाजर तिर्की से साइबर ठगी कर दो लाख 72 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली गई। मामले को लेकर उन्होंने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- इंजीनियर और गृहिणी से 35 लाख ऐंठेसाइबर ठगी की शिकायत आवेदन में इलियाजर तिर्की ने बताया कि वह अल्प साक्षर हैं और बीमारी से भी जूझ रहे हैं। उनकी पेंशन ही परिवार के जीवन-यापन का एकमात्र सहारा है। साइबर ठगी के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर राशि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। ............ ऑनलाइन निवेश में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर युवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.