प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- प्रतापगढ़। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का बैठक केशव कुंज संघ कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, काशी प्रांत के अध्यक्ष रेवती रमण त्रिपाठी व महासचिव सुदीप मिश्र की मौजूदगी में सर्वसम्मति जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कार्यकारिणी में सूबेदार मेजर संतोष मिश्र को अध्यक्ष, सूबेदार विनोद मिश्रा को महासचिव, सूबेदार मेजर किशोर कुमार पांडेय, कैप्टन प्रमोद पांडेय, सूबेदार राम सिंह पनियारी को उपाध्यक्ष, नायक सूबेदार आरए सिंह को सचिव, नायक सूबेदार संतोष सिंह को कोषाध्यक्ष एवं सूबेदार केएन त्रिपाठी को सह कोषाध्यक्ष नामित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...