मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मुजफ्फरपुर की कौंसिल बैठक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही का विदाई समारोह सोमवार को अघोरिया बाजार स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने की। बैठक में संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने, शाखाओं को मजबूत करने तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नई जिला कमेटी का विस्तार किया गया।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही के कार्यकाल की सराहना की गई। उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विदाई दी गई। बैठक में नंदकिशोर ठाकुर, रामनरेश सिंह, अवधेश चौधरी, कैप्टन आरडी राय, कैप्टन मदन मोहन झा, रामनरेश ठाकुर सहित पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधि...