पूर्व सैनिक समेत चार लोगों से साइबर ठगी
बरेली, मई 22 -- साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक समेत चार लोगों को पांच लाख रुपये से अधिक का चूना लगा दिया। इस मामले में थाना प्रेमनगर और इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आदर्शनगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड नायब सूबेदार इंद्रपाल ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दो हजार रुपये के ड्राई फ्रूट ऑर्डर किए थे। दूसरे दिन उनके पास फोन आया कि उनका अमाउंट जीएसटी में नहीं दिख रहा है। इस वजह से उसने फोन पे पर मैसेज भेजने को कहा ताकि डिलीवरी के लिए उन्हें टोकन दे दिए जाएं। इसके बाद उन्हीं दो टोकन के जरिये उनके खाते से 62013 रुपये खाते से उड़ा लिए गए।इज्जतनगर थाने में धौरेरा माफी के अभिमन्यु खंडेलवाल ने रिपोर्ट लिखाई है। उनके खाते से 14 मई को 98 हजार रुपये उड़ा लिए गए। परवानानगर के पुष्पराज वर्मा के खाते से दो बार में 2.05 लाख रुपये उड़ा लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.