औरंगाबाद, अगस्त 30 -- बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक रविवार को दाउदनगर प्रखंड सभागार में अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई।

बैठक का उद्देश्य सदस्यों ने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। संघ की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि पूर्व सैनिकों की एकजुटता से संगठन को मजबूती मिलेगी और पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

संख्या बढ़ाने की रणनीति बैठक में संघ की सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अनुमंडल क्षेत्र के अधिक से अधिक पूर्...