हाजीपुर, मार्च 16 -- राजापाकर, संवाद सूत्र वैशाली पूर्व सैनिक संघ की प्रखंड इकाई की मासिक बैठक प्रखंड मुख्यालय के एतवार हाट स्थित कुशवाहा भवन के परिसर में रविवार को हुई। संगठन के जिला प्रतिनिधि के रूप में संगठन के सचिव राजा कुंवर, हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण रजक एवं महुआ अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना जी के प्रतिनिधित्व में बैठक हुई। अध्यक्षता राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा व संचालन राजापाकर प्रखंड के संगठन के मीडिया प्रभारी राजकुमार प्रजापति ने किया। बैठक में सर्वप्रथम नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई और उनका स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष अहमद अली, हरिहरनाथ सिंह, महुआ अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना द्वारा स्पर्श, ईसीएचएस एवं ऑनलाइन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी सदस्यों को दी गई। सदस्यों का शंका समाधान किया गया। कार्यालय सचिव जे...