जौनपुर, जुलाई 27 -- जौनपुर, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजन किए गए। पूर्व सैनिक संगठनों ने समारोह करके कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जबकि छात्रों ने नारे लगाकर भारत मां के वीर जवानों को याद किया। सिंगरामऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जौनपुर मुख्यालय पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन की जौनपुर इकाई ने कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को आर्थिक सहायता राशि एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कारगिल शहीदों को पूर्व सैनिकों व एनसीसी कैडेट्स ने दी श्रद्धांजलि साथ ही जनपद क...