अल्मोड़ा, जनवरी 3 -- अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि लीग की मासिक बैठक छह जनवरी को कचहरी बाजार स्थित जनरल बीसी जोशी सभागार में होगी। इसमें 15 जनवरी को सेना दिवस पर भिकियासैंण में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...