मथुरा, सितम्बर 11 -- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में गुरुवार दोपहर जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वेदप्रिय आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपना महत्वपूर्ण समय राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है। उनकी वर्दी एवं मेडल देश के प्रति सेवा और बलिदान की पहचान है। इसलिए पूर्व सैनिकों को अपनी सैन्य गरिमा और अनुशासन को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। इंडियन आर्मी रूल 2026 के तहत राजनीतिक कार्यक्रम, प्राइवेट कार्यक्रम, सामाजिक पार्टी या अन्य मीडिया चैनल/यूट्यूब/फेसबुक के समय सैन्य वर्दी या पहचान कभी भी नहीं पहननी चाहिए। एडीएम न्यायिक ने सभी पूर्व सैनिकों तथा उपस्थित अधिकारियों से स्वच्छ भारत मिशन में भागीदार बनने का अनुग्रह किया। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से पर्यावरण संरक...