बागेश्वर, अप्रैल 8 -- कपकोट, संवाददाता। कपकोट ब्लाक में रसोई गैस वितरण सही से नहीं होने का मामला सामने आया है। पूर्व सैनिक मोहन सिंह कपकोटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि 23 मार्च से छह अप्रैल तक वह लगातार गैस बुकिंग नंबर 8454955555 पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल यह संदेश मिलता है कि चार घंटे बाद बुकिंग की पुष्टि का मैसेज आएगा। बावजूद इसके, अब तक उन्हें कोई भी बुकिंग कंफर्मेशन संदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार कपकोट गैस कार्यालय जाने के बावजूद वहां नियुक्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।उनका कहना है कि कर्मचारियों का केवल एक ही जवाब होता है कि बिना बुकिंग के गैस सिलिंड...