पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर, समाज को दिशा देने में निभा रहे अहम भूमिका: कुलदीप कुमार
विकासनगर, अक्टूबर 4 -- देश की सीमाओं की रक्षा में जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा समर्पित करने वाले पूर्व सैनिक अब समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का लाभ युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में लिया जा सकता है। यह बातें रविवार को पूर्व विधायक एवं दायित्वधारी कुलदीप कुमार ने कही। वह बाबूगढ़ स्थित रॉयल गार्डन में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन पछुवादून (पीबीओआर) के पांचवें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व सैनिकों को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए संगठन के सामाजिक कार्यों की सराहना की। पूर्व विधायक ने कहा कि सेना में रहते हुए पूर्व सैनिकों ने सीमाओं की रक्षा के साथ अनुशासन, समय की पाबंदी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.