हल्द्वानी, जुलाई 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना 17 जुलाई की है। पुलिस के अनुसार हल्दूचौड़, लालकुआं निवासी विमला देवी ने तहरीर देकर कहा है कि उनके पति शमशेर सिंह अपनी बाइक पर हल्द्वानी से घर गंगापुर कबड़वाल लौट रहे थे। आरोप है कि कैची धर्मकांटा के पास आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनके पति का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान रुद्रपुर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित अज्ञात कैंटर चालक के ...