मऊ, मार्च 20 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में बुधवार की देर रात चोर कमरे में सो रहे पूर्व सैनिक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके घर के अंदर रखे बाक्स और आलमारी का ताला तोड़कर नगदी समेत 14 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा ले गए। घटना के बाबत पीड़ित ने हलधरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम चोरों की शिनाख्त करते हुए गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसी कैमरे से भी चोरों की शिनाख्त में जुटी हुई है। स्थानीय हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव निवासी पूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार सिंह नित्य की भांति बुधवार की देर शाम को भोजन करके अपने कमरे में सो गए थे। इस बीच देर रात को चोर चहारदीवारी फांदकर घर के अंदर घुस गए। इस दौरान चोर सो...