बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा ब्लॉक अंतर्गत चंदवारा गांव के निवासी किशन सिंह चौहान को भारतीय सेना में चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त हुआ है। किशन सिंह ने स्कूली शिक्षा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेंगलुरु से पूरी की है। उनके पिता राजा भैया सिंह पूर्व सैनिक हैं। उनके नाना देशपत्र सिंह ने भी सेना में सेवा दी है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, पूर्व नौसेना अधिकारी राकेश बाजपेई, जनसेवक जयराम सिंह बछेउरा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिंदवारी अजय कुमार सिंह, राज सिंह उर्फ शंभू सिंह, बलवीर सिंह, दिनेश सिंह सिंधन कला, बबलू द्विवेदी आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...