उन्नाव, मई 30 -- सोनिक, संवाददाता। देश के तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर सैनिक को श्रद्धांजलि दी। दही थाना क्षेत्र लहिया गांव के रहने वाले 90 वर्षीय पूर्व सैनिक नरेंद्र बहादुर सिंह का लंबी बीमारी के चलते कानपुर के अस्पताल में सुबह निधन हो गया। नरेंद्र बहादुर सेना में हवलदार रैंक पर कार्य करते हुए सन 1962, 1965, 1971, के युद्ध में अपनी सेवा प्रदान की है। यह भी पढ़ें- 104 की उम्र में भूतपूर्व सैनिक कुंदन का निधन जिससे उन्हें कई सारे मेडल भी प्राप्त हुए हैं। नौकरी दौरान पैराजम्पर भी रहे। उनका शुक्लागं...