रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- मयंक त्यागी, किच्छा। सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी एक पूर्व सैनिक का शव ग्राम बनकुईया के जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पास ही सड़क किनारे कार खड़ी मिली। सूचना मिलते ही बरा पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 46 वर्षीय महेश कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम सिसौना, सितारगंज पूर्व सैनिक थे। वर्तमान में वह पंतनगर सिडकुल में कैंटीन चलाते थे। परिजनों ने बताया कि महेश रोज की तरह शुक्रवार तड़के चार बजे घर से पंतनगर के लिए निकले थे। कुछ घंटे बाद उनका शव ग्राम बनकुईया में सड़क किनारे जंगल में एक पेड़ पर नायलोन की रस्सी से लटका मिला। यह भी पढ़ें- गाजीपुर में युवक ने फांसी लगा कर जान दी उनकी कार सड़क किनारे खड़ी मिली। महेश की मौत की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.