पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर। पूर्व सैनिक ब्रजेश कुमार शुक्ला और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पलामू के डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि दोनों अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच के लगातार उठाए जा रहे कदमों का स्वागत किया। साथ ही विश्वास जताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर पलामू के सर्वांगीण विकास, शांति और समृद्धि के लिए हर संभव सहयोग करने का संकल्प भी साझा किया। इस दौरान पंकज तिवारी, हम पार्टी जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, संजु शुक्ला, ओम श्रीवास्तव आदि ब्रजेश कुमार शुक्ला के साथ थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.