रांची, जून 24 -- रांची। राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा विंग ने अंडमान निकोबार के पूर्व सैनिक अनिल कुमार (एएससी) को बुधवार को टोपी, पट्टा और तिरंगा बैच लगाकर सम्मानित किया। विंग अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक दिनेश्वर पाठक भी मौजूद थे। समारोह के दौरान उन्हें संस्था के कार्यों, युवा और महिला विंग की गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर हर्षराज, ऋषभ और मुन्ना कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...