सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बुधवार को पूर्व सैनिक संघ के कार्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के सैनिकों,पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित वीर परिवार सहायता योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल ने उपस्थित लोगों को वीर परिवार सहायता योजना के उद्देश्यों,पात्रता शर्तों,लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से सैनिकों,शहीद सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के परिवारों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है,ताकि उन्हें सामाजिक,आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाया जा सके। असिस्टेंट एलएडीसीएस ने जिला विधिक ...