अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में सोमवार को पूर्व सैनिक लीग की बैठक हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों ने समस्याओं के निदान की मांग की। पुलिस प्रशासन ने साइबर क्राइम के प्रति भी पूर्व सैनिकों को जागरूक किया। बैठक में पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी ने पूर्व सैनिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे- डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में बताया। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी सुझाव साझा किए। साथ ही किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या व्यक्ति पर तत्काल विश्वास न करें और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने को कहा। इसके अलावा यातायात के नियम, नशे के दुष्प्रभाव, नए आपराधिक कानून, हेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.