पूर्व सैनिकों ने संगठन की मजबूती पर दिया बल
बागपत, जुलाई 13 -- दाहा। भड़ल गांव में रविवार को पूर्व सैनिकों की बैठक रविराज राणा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पूर्व सैनिक प्रेम सिंह ने कहा कि जनपद में सैनिक स्कूल स्वीकृत हो चुका है और उसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपने बैंक में डीएसपी अकाउंट खुलवाने की अपील की। साथ ही कहा कि पूर्व सैनिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली सहायता का लाभ उठाने हेतु समय पर आवेदन पत्र भरने चाहिए, ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: देवेंद्र प्रसाद फिर बने शाखाध्यक्ष, किशोर कुणाल संरक्षक उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान उतनी ही आसानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.