प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रविवार को लाल बहादुर शास्त्री तपोवन पार्क, न्यू कैंट में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम में कारगिल वीर शहीद नायक लालमणि यादव और हवलदार कंचन सिंह पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।मुख्य अतिथि हीरालाल भोला तिवारी ने सैनिकों के अनुशासन और राष्ट्रसेवा की सराहना करते हुए वीर नारियों के सम्मान और सहयोग का आह्वान किया। अध्यक्षता कारगिल युद्ध विजेता सूबेदार ईश्वर चंद तिवारी ने तथा संचालन सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल ने किया। कारगिल युद्ध विजेताओं श्यामसुंदर सिंह पटेल, कैप्टन शिवराज गुप्ता, सूबेदार मेजर बीएन सिंह, वारंट ऑफिसर पीबी सिंह, एके सिंह, लेफ्टिनेंट मोहम्मद शाहिद उस्मानी सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने युद्ध की यांदें साझा की। यह भी पढ़ें- क...