बरेली, मार्च 13 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सहयोग से होली मिलन समारोह का आयोजन राघव बैंक्वट हाल लाल फाटक पर किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर सतीश कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर होली उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें लगभग 200 पूर्व सैनिक एवं 50 पूर्व सैनिक परिवार सम्मिलित हुए। सभी ने होली मिलन के गीत गए और फूलों की होली खेलते हुए जमकर डांस किया। एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कमांडर सतीश कुमार ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें पुराने से पुराने दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि आप भी होली मनाने के साथ शपथ लें कि जितने पूर्व सैनिक हैं चाहे वह किसी संगठन से हों, सभी एक मंच पर एकसाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.