प्रयागराज, फरवरी 1 -- पूर्व सैनिकों ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिश में पेंशन रिवीजन की मांग उठाई है। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने रविवार को तपोवन पार्क में बैठक कर पेंशन रिवीजन के अलावा गृहकर माफ करने, एयरपोर्ट पुलिस चौकी के समीप पूर्व जवान व करछना में सैनिक विवेक सिंह के हत्यारों को पकड़ने आदि की मांग की गई। आरसी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्याम सुंदर सिंह पटेल, एसएन मिश्रा, सुरेश चंद्र, मंसूर हसन, प्रमोद कुमार, प्यारेलाल, संजय कुमार, भारत सिंह, युद्ध राज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...