बदायूं, दिसम्बर 10 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उझानी के पूर्व सैनिकों ने निखिल कुमार जैन की पुत्री सिद्धि जैन को सम्मानित किया। सिद्धि जैन प्रथम महिला कैडेट राष्ट्रपति कांस्य पदक विजेता हैं एवं एयर फोर्स में पासिंग आउट परेड में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उनके नगर आगमन पर पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में नगर की बेटी सिद्धि जैन का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ हुआ। राष्ट्रगीत के साथ समापन किया गया। पूर्व सैनिक कैप्टन सत्यवीर सिंह, वीरपाल, विजय रतन सिंह, महीपाल सिंह, ओमप्रकाश, रामचंद्र, अवनेश कुमार, हेमेंद्र कुमार पाल, कैलाश कुमार, शिव शंकर सिंह, सत्यपाल, योगेंद्र पाल...