लखीमपुरखीरी, सितम्बर 15 -- गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक में पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ वार्षिकोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक में महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व सैनिक वीर नारी महिला सशक्तीकरण संगठन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रीति सिंह को अध्यक्ष और सुशीला शुक्ला को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रीति सिंह, सुशीला शुक्ला और मिथिलेश कुमार अवस्थी को संगठन की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वीर नारियों और पूर्व सैनिक परिवारों की महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत बनाने और उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास क...