मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कांटी शाखा की मासिक बैठक रविवार को कुशी हरपुर होरिल में हुई। पूर्व नौ सैनिक रमेश कुमार के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने जानकारी दी कि मुजफ्फरपुर में एक स्वतंत्र कैंटीन की स्थापना की मांग को लेकर जिला संगठन से पहल करने का अनुरोध किया गया है। बताया कि कारगिल विजय दिवस समारोह 26 जुलाई को भगवानपुर में आयोजित होगा। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों व पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। मौके पर नंदकिशोर ठाकुर, रमेश कुमार, लखन देव ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, किसलय किशोर ठाकुर, बिंदेश्वरी ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, अजय कुमार ठाकुर आदि थे। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर वीरों का किया जाएगा सम्मान यह भी पढ़ें...