हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। 5-मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियन (14 कुमाऊं) ने सोमवार को युद्ध सम्मान दिवस मनाया। यहां 1965 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध की यादें ताजा करते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि ओपी हिल से दुश्मनों को खदेड़कर भारत ने तिरंगा फहराया था। हल्द्वानी के निजी बैंक्वेट हॉल में 5-मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियन ने सेनि.जनरल इंद्रजीत सिंह बोरा के संरक्षण में युद्ध सम्मान दिवस मनाया। जनरल बोरा ने बताया कि यह पल्टन 1852 में ग्वालियर के निकट लस्कर नामक स्थान में गठित की गई थी। 1954 में पल्टन को कुमाऊं रेजिमेंट में सम्मलित किया गया। बटालियन ने 1965 और 1971 की जंग लड़ीं। 1965 भारत पाकिस्तान युद्ध में जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में ओपी हिल से दुश्मनों को दौड़ाया था और भारत ने कब्जा स्थापित किया था। यहां जवान...