पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन दिलाने की मांग
विकासनगर, अगस्त 25 -- पूर्व सैनिकों को उपनल के माध्यम से ऊर्जा विभाग के निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने और शक्ति नहर के दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने शासन में दस्तक दी है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपनल के माध्यम से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ देने तथा विकासनगर-डाकपत्थर स्थित शक्ति नहर के दोनों ओर क्रैश बैरियर एवं तार जाल लगाने की मांग की गई। नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों से संबंधित जनहित याचिका कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य में उच्च न्यायालय द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.