मेरठ, जून 23 -- -सेना के शौर्य संगम कार्यक्रम में जीओसी ने की घोषणा,पूर्व सैनिकों को मिली बड़ी राहत, अब आजीवन वैध होगा कैंटीन कार्ड -कहा,चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की ओर से दी गई जानकारी

वीर नारियों को मिली सलाहकार सुविधा -पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अब मिलेगी विधिक सलाहकार की सुविधा

आर्थिक सहायता की तत्क्षण उपलब्धता -आर्थिक सहायता की मांग पर एक वीर नारी को तुरंत मिली 11 हजार की सहायता राशि मेरठ, मुख्य संवाददाता पश्चिम यूपी सब एरिया मुख्यालय की ओर से मंगलवार को वेटरंस नोड में आयोजित 'शौर्य संगम' कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में पश्चिम यूपी सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग(जीओसी) मेजर जनरल सुमित राणा ने मुख्य अतिथि...