पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर में स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों की सोमवार को हुई मासिक बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजनों और चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक कीस अध्यक्षता ऑफिसर इन चार्ज कर्नल मनोज कुमार शुक्ला ने किया। 1 अप्रैल से पॉलीक्लिनिक में अनुपलब्ध दवाइयां भी अब कैशलेस व्यवस्था के तहत रांची से उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पूर्व सैनिकों को नॉन-अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट लेने, दवा खरीदने और क्लेम करने की प्रक्रिया से राहत मिलेगी। इस नई सुविधा पर उपस्थित लोगों ने खुशी जताई। बैठक में कैंटीन सुविधा पर भी चर्चा हुई, जो पिछले कुछ महीनों से संचालित है। अधिकारियों ने कहा कि सुविधा को जारी रखने के लिए अनुशासन जरूरी है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने सभी पूर्व सैनिकों से कैंटीन ड्यूटी सह...