भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। रक्षा मंत्रालय की ओर से सदर अस्पताल परिसर में ईसीएचएस पॉली क्लिनिक का निर्माण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए परिसर में पॉली क्लीनिक को सुसज्जित किया जा रहा है। ईसीएचएस यानी पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित अस्पताल में सिर्फ रिटायर आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के अधिकारी व कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य इलाज करा पाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से रिटायर सैनिकों के लिए मेडिकल अलाउंस बंद कर दिया गया है। इसकी जगह पर भागलपुर समेत विभिन्न जिलों में पॉली क्लीनिक में नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। इस सेवा का लाभ एक्स सर्विसमैन समेत उनकी पत्नी, माता-पिता व बच्चों को मिलेगा। बेटी की शादी होने तक और बेटे के 25 वर्ष पूरा होने तक ही मेडिकल सुविधा मिलेगी। इस पॉली ...