मोतिहारी, मार्च 8 -- मोतिहारी। शहर के राजाबाजार स्थित शहीद स्मारक में पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर शनिवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। सैनिक अस्पताल के पैनल में शामिल आंख अस्पताल मुजफ्फरपुर से आये संचालकों ने पूर्व सैनिकों जागरुक किया गया। मुजफ्फरपुर एएसजी अस्पताल में पूर्व सैनिकों को ठहरने व भोजन की व्यवस्था की बात बतायी गयी। सुबेदार पीके सिंह, आलोक कुमार, सुबेदार उमेश सिंह, बैरिस्टर तिवारी, सुधीर सिंह को सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी जिला उपाध्यक्ष ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...