हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। जिला सैनिक कल्याण विभाग की बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में हुई। इसमें शहीद सैनिकों के नाम पर उनके ही गांव, नगर में पार्क निर्माण तथा सोल्जर बोर्ड चौराहे का सौन्दर्यीकरण के संबंध में डीएम ने पीडब्लूडी अधिकारी को निर्देश दिये। कहा, शहीदों के नाम बनने वाले पार्क के लिए स्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव प्रेषित करें। धनराशि प्राप्त होने पर शीघ्र पार्कों का निर्माण कराएं। सोल्जर बोर्ड चौराहे का सौन्दर्यीकरण नगर पालिका कराएगी। नगर क्षेत्रों में बनने वाली सरकारी दुकानों को भूतपूर्व सैनिकों के नाम आवंटन की मांग उठी। डीएम ने कहा कि दुकानों का निर्माण होने पर नियमानुसार पूर्व सैनिकों को दुकानों का आवंटन होगा। वरासत वाले शस्त्रों का पंजीकरण किया जाएगा। सैनिकों की भूमि पर कब्जे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.