सीवान, अप्रैल 10 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के तत्वाधान में सैनिक संघ की एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामआशीष दुबे ने की।बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संघ का अगला चुनाव 10 मई 2026 को निर्धारित तिथि पर विधिवत रूप से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने पर भी सहमति बनी।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक सदस्यों से चुनाव में भाग लेने की अपील की। ताकि संगठन को मजबूत नेतृत्व मिल सके।इस मौके पर सं...