लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह कुम्भी गोला ब्लॉक सभागार में कृष्ण गोपाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का संचालन गजेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और एक-दूसरे को गुझिया खिलाकर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। बैठक में 22 फरवरी को दिवंगत हुए पूर्व सैनिक स्वर्गीय दिलीप कुमार वर्मा ग्राम बरगदिया और पूर्व सैनिक विनोद कुमार की पत्नी स्वर्गीय कमला देवी ग्राम खुर्दा की पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में राम सिंह, प्रेम चन्द्र वर्मा, महेश पाल, इंद्रप...