हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों व आश्रितों के साथ बैठक की। सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल किया जाए। बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, एडीएम विवेक राय, एडीएम नवाजिश खलिक, रेखा कोहली, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि.) रमेश सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल (सेनि.) बीएस रौतेला, पूर्व सैनिक सुरेन्द्र सिंह रौतेला, दीप चन्द्र बिष्ट, उमेश सिंह, दर्शन पन्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला सैनिक बंधु की बैठक बुधवार को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...