बुलंदशहर, जून 13 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम दीपक कुमार पाल ने पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया।बैठक में तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों का सम्मान करना सभी का दायित्व है तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान: एसडीएम बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े कल्याणकारी विषयों पर भी चर्चा की गई तथ...