मैनपुरी, मार्च 28 -- सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम विलास सिंह के नेतृत्व में आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बीते 19 मार्च को वीरेंद्र सिंह को सपा सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया था। जनपद पहुंचने पर जिलाध्यक्ष प्रेम विलास सिंह ने उन्हे फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा की नीतियां हमेशा से जनहित और सामाजिक न्याय पर आधारित रही हैं। इनको जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आवाहन ...