पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है। राजनीतिक दल चुनावों के समय सैनिकों के सम्मान और सीमांत विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, आज वह 15 दिनों से धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि पूर्व सैनिकों की बात अनसुनी करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा,जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.