कानपुर, जून 15 -- कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सपा नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से देश का गौरव बढ़ाया है। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...