पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- पर्यावरण बटालियन विस्थापन को लेकर पूर्व सैनिकों ने दो सप्ताह के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है। पूर्व सैनिकों संगठन ने 16 फरवरी से फिर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। रविवार को 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में छवे दिन भी पूर्व सैनिकों का धरना जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ आक्रोश जताया । कहा कि 130 पर्यावरण बटालियन का विस्थापन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यह केवल पूर्व सैनिकों का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे जनपद की सुरक्षा, पर्यावरण और सम्मान से जुड़ा हुआ है। ईएमई कोर के अध्यक्ष कैप्टन रिटायर राजेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और पूर्व सैनिकों को समर्थन दिया। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर पूर्व सैनिकों के साथ वार्ता की, उन्होंने मामले के लिए एक टीम के गठन को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.