अररिया, अप्रैल 11 -- अररिया, निज संवाददाता शहर के टाउन हॉल से बाजार मिडिल स्कूल से मजार लावारिस कब्रिस्तान तक वार्ड संख्या 25 में आरसीसी नाला का पूर्व में नगर परिषद अररिया ने निर्माण कराया था।यह नाला काफी मजबूत व अच्छी स्थिति में है।इस नाले की सफाई की आवश्यकता है और उस नाले में कुछ स्लैब टूटे हुए हैं,इसकी मरम्मत की जरूरत है।लेकिन इस आरसीसी नाला को तोड़कर प्राक्कलन तैयार कर नये नाले का निर्माण कराया जाना गलत है और सरकारी राशि का दुरुपयोग है।इसको लेकर वार्ड संख्या 25 के पूर्व पार्षद सह राजद के जिला महासचिव मो कमाले हक ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर इस सवाल उठाया है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि डीएम अररिया,आयुक्त पूर्णिया व नगर विकास विभाग के सचिव को प्रेषित किया है। पूर्व वार्ड पार्षद व राजद नेता ने अधिकारियों को लिखे पत्र में कह...