पटना, मार्च 22 -- वरिष्ठ आईपीएस सह सीबीआई निदेशक रहे स्व. रणजीत सिन्हा की पांचवीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके परिवार ने पटना के महावीर कैंसर संस्थान को एक एंबुलेंस दान किया। स्व. सिन्हा की पत्नी रीना नारायण ने अपने पति की सेवा भावना की सोच को आगे बढ़ाते हुए उनकी याद में यह प्रेरक कार्य किया। एंबुलेंस की चाबी संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलबी सिंह ने ग्रहण किया। मौके पर स्व रणजीत सिन्हा की बेटी रूद्राणी सिन्हा और पुत्र रूद्रांश ने भी अपने पिता को याद किया। रीना नारायण ने उम्मीद जताई कि यह एंबुलेंस बीमार व्यक्ति के जीवन रक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...