गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, केन्द्रीय संचार मंत्री वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि को विकास दिवस के रूप में मनाते हुए शनिवार को गोलघर स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वीर बहादुर सिंह अमर रहें की गगन भेदी नारों से पुरा क्षेत्र गूंज गया। उत्तर प्रदेश के कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेन्द्र बहादुर सिंह ने पिता वीर बहादुर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके पिता ने अपने जीवन में हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों की विशेष रूप से मदद किया और अपने शासन काल में पूर्वांचल के विकास के लिए सैकड़ों महत्वपूर्ण योजना-परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राम सिंह, हरिद्वार सिंह, गोपाल सिंह, सैयद अल्ताफ हुसैन, बलराम सिंह, रामसेवक सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, ओम नारायण पाण्डेय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह...