नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर, कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में एफआईआर दर्ज करने के केरल हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। विजयन की ओर से पेश वकील सिद्धार्थ लूथरा ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के सामने इस मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की अपील की। ​​उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लूथरा ने पीठ से यह भी आग्रह किया कि विजयन को किसी भी कठोर कार्रवाई से सुरक्षा दी जाए। सीजेआई ने कहा कि इस मामले पर दशहरे की छुट्टी के बाद सुनवाई करेंगे जब 26 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट खुलेगा। यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिनराई विजयन को ED का समन, पूछताछ के लिए बुलाया; क्या है पूरा मामला मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा...