पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
देहरादून, मई 20 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। देहरादून के वसंत विहार स्थित उनके आवास से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम यात्रा के दौरान "खंडूड़ी अमर रहें" के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। अंतिम विदाई देने वसंत विहार स्थित आवास पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.