पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को चंदन का पौधा भेंट की
पलामू, अगस्त 14 -- मेदिनीनगर। पर्यावरणविद एवं वन राखी मूवमेंट के जनक डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने शुक्रवार को अपने पुत्र व छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के साथ सर्किट हाउस में शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. कौशल ने पर्यावरण धर्म के तहत उन्हें कर्नाटक का चंदन का पौधा भेंट किया। डॉ. कौशल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पेड़-पौधों की देखभाल और संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सह तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.