दुमका, मार्च 21 -- जरमुंडी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रहे भाजपा नेता रघुवर दास ने शुक्रवार को बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बासंतिक नवरात्रि के दूसरे दिन अपने सहयोगियों के साथ बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे भाजपा नेता को पं दयानंद झा, सदाशिव पंडा, सोहन झा सहित 11 सदस्यीय पुरोहितों ने विधि-विधान से भोलेनाथ की षोडशोपचार पूजा करवाई। बाबा बासुकीनाथ के प्रधान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पुरोहितों ने उन्हें माता पार्वती, माता काली और राजराजेश्वरी पीतांबरा माता बगलामुखी के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ जमशेदपुर के समर्थक तथा अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। रघुवर दास ने झारखंड वासियों की खुशहाली एवं कल्याण के लिए भोलेनाथ की आरती भी की। पूजा-अर्चना करने के बाद रघुवर दास ने...