पटना, मई 25 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष और एआईसीसी सदस्य कपिलदेव प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पटना में प्रतिमा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉ. मिश्र की अगले माह 24 जून को जयंती, जबकि 19 अगस्त को पुण्यतिथि है। ऐसे में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मेरी मांग है कि उनकी प्रतिमा राजधानी के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर लगाने का निर्णय लिया जाय। कांग्रेस नेता ने कहा कि स्व. जगन्नाथ मिश्र एक नामचीन शिक्षाविद् थे। प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने राज्य के विकास में योगदान किया। उनकी प्रतिमा लगने से नई पीढ़ी प्रेरित होगी। कहा कि पिछले कई वर्षों से यह मांग वे राज्य सरकार से कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...